BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

अभियुक्त गिरफ्तार : पास्को एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त दिलीप यादव उर्फ टिन्नू यादव गिरफ्तार

बलिया। थाना सुखपुरा जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म/पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व धर पकड़/ गिरफ्तारी, तलाश वांछित अभियुक्त हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकान्तप्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दूबे के कुशल नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 19.05.2025 को प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दूबे मय फोर्स के चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तलाश वांछित क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास सूचना की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 121/2025 धारा- 65(1),137(2), 351(3) बी.एन.एस. व धारा 3 /4(2) पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त दिलीप यादव उर्फ टिन्नू यादव पुत्र बेचू यादव सा0 केशरूआ थाना सुखपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 22 वर्ष जो ग्राम सोबइ बाँध के पास खड़ा है और कही जाने की फिराक में है । इस सूचना पर सुखपुरा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दिलीप यादव उर्फ टिन्नू यादव उपरोक्त को बहदग्राम सोबई बाँध के पास से समय लगभग 07.10 बजे सुबह पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त माननीय न्यायालय भेजा गया ।

संबंधित अभियोग-

1. मु0अ0सं0 121/2025 धारा- 65(1),137(2), 351(3) बी.एन.एस. व धारा 3 /4(2) लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 थाना सुखपुरा जनपद बलिया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1. दिलीप यादव उर्फ टिन्नू यादव पुत्र बेचू यादव सा0 केशरूआ थाना सुखपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 22 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

1. प्र0नि0 श्री सुशील कुमार दूबे थाना सुखपुरा, बलिया

2. का0 उमाशंकर यादव थाना सुखपुरा बलिया

3. का0 सत्यम मौर्या थाना सुखपुरा बलिया

4. चालक का0 आनन्द कुमार थाना सुखपुरा बलिया

विज्ञापन

जरूरी खबरें